BURNING NEWS RAJESH SHARMA 

शादी का झाँसा देकर लड़की से कई बार नशीली दवाएँ पिलाकर बलात्कार करने वालो पर महिला कमीशन को हस्तक्षेप के बाद जालंधर पुलिस ने मामला दर्ज किया है इससे पहले लड़की ने आरोप लगाया कि जालंधर देहात की पुलिस ने जमकर ज़लील किया। उसको बंद कमरे में बिठाकर उसी का फोन कई बार चैक किया ओर उसी पर आरोप लगाएं। उप्पल फ़ार्म नाम से सोशल मीडिया पर चर्चित लड़की ने अपनी दास्ताँ सुनाईं उसने बताया कि पुलिस के पास शिकायत की तो महिला पुलिस की उच्चाधिकारी ने उसकी शिकायत पर आरोपी युवकों पर कारवाई कया करनी थी उल्टा उसी को बंद कमरे में ज़लील किया। लड़की ने कहा कि उसे इंसाफ नहीं मिल रहा माँ की पहले ही मौत हो चुकी है समाज में मुँह दिखाने के क़ाबिल नहीं रही उल्टा महिला पुलिस अधिकारी ने लड़की का फ़ोन कई बार चैक किया ओर उसी को आरोपी साबित करने की कोशिश की जबकि उसने आरोपी लड़के के खिलाफ कोई प्रूफ़ दिए दो पैन ड्राइव भी दिए। लड़की ने कहा कि महिला कमीशन ने आज सख्ती की तो पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर दिया उन्हें पुलिस ने इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं है।