BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

कोट मोहल्ला बस्ती शेख में प्रधान देवेंद्र गोला के भतीजे की अचानक मौत की खबर सुनकर उनके घर कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत पहुंचे। जिन्होंने उनके घर पहुंचकर दुख प्रकट किया। दविंदर गोला के साथ महेंद्र भगत ने जहां दुख प्रकट किया वहीं उन्होंने परिवार के साथ संवेदना भी जताई। बता दें कि गोला के भतीजे लाडी की 31 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी जिसके अंतिम संस्कार में शहर के कई गणमान्य लोगों ने पहुँच कर दुख साँझा किया था।