BURNING NEWS✍️

बीजेपी शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्रियों ने भी अपने क़ाफ़िले में कटौती का निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश सीएम और राजस्थान सीएम ने भी अपने काफिले में कटौती के निर्देश दिए हैं. जबकि केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने एस्कॉर्ट वाहन न लेने का फ़ैसला किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों देश से ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी. अब सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि पीएम मोदी ने अपने क़ाफ़िले में वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिए हैं. इस बारे में एसपीजी को निर्देश दिए गए है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि क़ाफ़िले में ईवी वाहन बढ़ाए जाएं, लेकिन इसके लिए नए वाहन न खरीदें जाएं.  जानकारी के मुताबिक, SPG ने इन निर्देशों को लागू करना शुरू कर दिया है.

कुछ मुख्यमंत्री भी कर रहे अपने काफ़िले में कटौती

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि ‘ब्लू बुक’ में निर्धारित अनिवार्य सुरक्षा दिशानिर्देशों से कोई समझौता न हो. अन्य मंत्रालय भी ईंधन बचाने की दिशा में कई कोशिशें करने का प्रयास करने जा रहे हैं. बता दें कि बीजेपी शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्रियों ने भी अपने क़ाफ़िले में कटौती का निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश सीएम और राजस्थान सीएम ने भी अपने काफिले में कटौती के निर्देश दिए हैं. जबकि केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल ने एस्कॉर्ट वाहन न लेने का फ़ैसला किया है

सीएम योगी खुद भी पीएम की अपील पर अमल कर रहे हैं. उन्होंने मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव की बैठक में ये निर्देश दिया कि उनकी और अन्य मंत्रियों की फ्लीट में 50 फीसदी की कमी तत्काल प्रभाव से की जाए. उन्होंने काफिले से गैरजरूरी वाहनों को हटाए जाने के निर्देश दिए हैं.

ईंधन बचाने के लिए सावधानी बरतने की अपील

सीएम योगी ने कहा था कि दुनिया में उथल-पुथल के माहौल के बीच सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है. पीएम मोदी के  आह्वान के पालन के लिए सभी राज्यों को तैयार रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे आयोजित किया जाए, ताकि फ्यूल बचाया जा सके।