BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

लगातार विकास कार्यों  को प्रगति दे रहे पार्षद कविता सेठ ने एक बार फिर से इलाके में विकास कार्यों को हरी झंडी दी है। वार्ड नंबर 57 के गुरु रामदास एंक्लेव में नई सड़को का निर्माण कार्य शुरू हुआ। जहां लोगो ने कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री मोहिंदर भगत जी, जालंधर शहर के मेयर श्री वनीत धीर जी, पार्षद कविता सेठ और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सौरभ सेठ का धन्यवाद किया। वार्ड के लोगों ने पार्षद कविता सेठ के द्वारा करवाएँ जा रहे कार्यों की सराहना की तो वहीं उद्घाटन के दौरान महेंद्र भगत विनीत धीर ने इलाके के लोगों के सभी अधूरे रहते कार्यों को भी जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।