BURNING NEWS✍️
पंजाब में 26 मई को नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसी बीच सरकार द्वारा बड़ा फैसला लेते हुए 26 मई यानि मंगलवार को पंजाब में जनरल हॉलिडे का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में स्थित पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, कॉरपोरेशनों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थाओं में भी छुट्टी रहेगी।
अधिक से अधिक लोग अपने वोट के अधिकार का प्रयोग कर सकें इसलिए ये फैसला लिया गया है। आदेश 24 मई 2026 को जारी किए गए।