BURNING NEWS✍️
पं
जाब में एक बार फिर चुनाव होने जा रहा है। दरअसल, पंजाब नगर निगम चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है। पंजाब में आज  नगर निगम और नगर परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसी के मद्देनजर पंजाब स्टेट इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पंजाब के स्टेट इलेक्शन कमिश्नर ने ऐलान किया है कि पंजाब में 8 नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायत के चुनाव 26 मई को होंगे। इसके साथ ही, इनके चुनाव नतीजे 29 मई को ऐलान किए जाएंगे। 13-16 मई को तक नामांकन पत्र दिखाल कर सकते हैं।

9 नगर निगम और 102 नगर परिषद में चुनाव

राज्य के 9 नगर निगम और 102 नगर परिषद में चुनाव होने हैं। प्रशासन की तरफ से वार्डबंदी का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। इन चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव का ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने ऑब्जर्वर तैनात कर दिए हैं और अपने-अपने लेवल पर चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।