BURNING NEWS✍️

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की एकतरफा जीत हुई है. इसी बंपर जीत के बीच सबसे ज्यादा चर्चा सुनाम नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 20 की हो रही है. यहां से पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं आम आदमी पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार माही महंत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. माही महंत की इस एकतरफा जीत के बाद खुद पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा अपनी पत्नी के साथ उन्हें बधाई देने पहुंचे. इस दौरान मंत्री और उनकी पत्नी ने माही महंत को फूलों का हार पहनाया, फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।