नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर चढ़ाया ट्रक-12 लोगों की मौत
BURNING NEWS✍️ नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर तेज रफ़्तार ट्रक चढ़ गया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गईं हैं। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बुधवार सुबह एक ट्रक ने भीड़ कुचल दिया, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और 30 से अधिक घायल हो गए. घटना बोरबन स्ट्रीट और इबर्विले के … Read more
Rajesh Sharma1 Jan 2025 • 2 min read • 2,485 views
BURNING NEWS✍️
नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर तेज रफ़्तार ट्रक चढ़ गया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गईं हैं। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बुधवार सुबह एक ट्रक ने भीड़ कुचल दिया, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और 30 से अधिक घायल हो गए. घटना बोरबन स्ट्रीट और इबर्विले के चौराहे पर हुई. ड्राइवर ने भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती किया गया है
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक ट्रक ने तेज रफ्तार में भीड़ को टक्कर मार दी. नए साल के मौके पर लोग यहां जश्न मना रहे थे. इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. यह घटना लगभग सुबह 3.15 बजे बोरबन स्ट्रीट और इबर्विले के चौराहे पर हुई, जो अपने नाइटलाइफ और अपने वाइब्रेंट कल्चर के लिए मशहूर है. एफबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और स्थानीय पुलिस ने कहा है कि ये आतंकी हमला नहीं है।
Share this story
✍ Reporter · Burning News
Rajesh Sharma
The Voice of Truth
Rajesh Sharma is a senior reporter at Burning News, covering Punjab, crime, politics and breaking news — bringing readers fast, factual and fearless ground reporting from across the region.