BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
चंडीगढ़ में क्लीनिक पर गोली चलने की घटना के बाद जालंधर में भी क्लीनिक पर गोलियाँ चलाई गई हैं हालाँकि रविवार होन केले कारण क्लीनिक बंद था पर जब सुबह सोमवार को देखा तो गोली लगने से शीशे टूटे पड़े थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में लग गई।
जालंधर में आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।”