BURNING NEWS✍️

चीन के उत्तरी प्रांत शानशी में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह खबर दी। इससे पहले खबरों में बताया गया था कि कई लोग खदान में फंसे हुए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लिउशेन्यु कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ। ‘शिन्हुआ’ ने शुरुआत में खबर दी थी कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय करीब 247 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे। जिनपिंग बोले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

बाद में सरकारी मीडिया से बताया कि इस विस्फोट में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले ‘शिन्हुआ’ ने शनिवार सुबह खबर में बताया था कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है और 38 लोग खदान में फंसे हुए हैं। शिन्हुआ के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है और बचाव अभियान जारी है।

चीन में एक तिहाई कोयले का उत्पादक प्रांत

शानशी प्रांत को चीन का मुख्य कोयला उत्पादक प्रांत माना जाता है। यूनान से भी बड़े इस प्रांत की आबादी करीब तीन करोड़ 40 लाख है। पिछले साल 1.3 अरब टन कोयले का उत्खनन किया गया, जो चीन के कुल उत्पादन का लगभग एक तिहाई है।

बता दें कि कोयला की खदानों में खतरनाक और जहरीली गैसों के रिसाव का खतरा बना ही रहता है। वहीं मजदूर अंधेरी-गहरी गुफानुमा संकरी खदानों में जान की बाजी लगाकर खनन का काम करते हैं। बीते दिनों बंगाल के बर्धमान जिले में भी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की परासिया कोलियरी में विस्फोट हो गया था जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हो गए थे।

यह घटना भूमिगत कोयला खदान में काम की पहली पाली के दौरान हुई, जब घटनास्थल के पास लगभग 40 कोयला खनिक काम कर रहे थे।खदान बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। ईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। घटना की जानकारी मिलते ही खान में फंसे हुए खनिकों के परिजन घटनास्थल पर जमा हो गए।