BURNING NEWS✍️
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर एक बार फिर से ईडी की रेड हुई है, जिसके साथ उनके पाँच अन्य ठिकानों पर भी रेड की गई है। चंडीगढ़ में आज सुबह इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड मारी है। टीम करीब 15 गाड़ियों में सेक्टर-2 स्थित मंत्री के घर पहुंची और अधिकारियों ने पूरा आवास घेर लिया। सुरक्षा के लिए मौके पर बड़ी संख्या में CRPF के जवान तैनात किए गए हैं।
फिलहाल, किसी को भी घर के अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अभी तक छापेमारी के आधिकारिक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। अभी यह भी क्लियर नहीं है कि मंत्री अरोड़ा आवास पर हैं या नहीं। टीम की मंत्री पर महीनेभर के अंदर यह दूसरी बार कार्रवाई है।
इसे लेकर CM भगवंत मान कहा- आज फिर से भाजपा की ED संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में तीसरी बार और एक महीने में दूसरी बार भाजपा की ED उनके घर आई है। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की भूमि है, औरंगजेब भी इसे झुका नहीं सका। यह भगत सिंह की भूमि है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। इसलिए, पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब ED-भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन का अंत करेगा।
करीब 20 दिन पहले भी मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके 2 पार्टनर के लुधियाना और जालंधर के ठिकानों पर ED ने रेड की थी। अधिकारियों ने बताया था कि संजीव अरोड़ा पर अपने राजनीतिक प्रभाव के जरिए पंजाब में अवैध सट्टेबाजी (बेटिंग) संचालकों को संरक्षण देने का संदेह है, ताकि उनके मुनाफे में हिस्सा लिया जा सके।