BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

कनाडा से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां हाल ही में खालिस्तान के झंडे पकड़कर हिंदू मंदिरों पर हमला किया गया तो वही छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं जो कि मंदिर में माथा टेकने आई थी को डंडों से पीटा गया। मामला कैनेडा के ब्रैम्पटन का है जहां पर  खालिस्तानी चरमपंथियों के जरिए हिंदू सभा मंदिर पर हमला किया गया. जिसके बाद राजनेताओं की काफी आलोचना हो रही है. जिसमें विपक्षी नेता पियरे पोलिएवर, टोरंटो के सांसद केविन वुओंग और सांसद आर्य शामिल हैं. टोरंटो के सांसद ने कहा, “हमारे देश के नेता हिंदुओं की रक्षा करने में नाकामयाब रहे हैं.”