BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

15 अगस्त पर जहां हर कोई देश की आज़ादी का जश्न मना रहा है वहीं भाजपा नेता किंग हैरी ने झंडा फहराने के बाद अंध विद्यालय में जाकर सेवा की। किंग हैरी जो कि भाजपा में पंजाब सचिव की ज़िम्मेदारी निभा रहे है, जिन्होंने आज़ादी दिवस पर झंडा फहराने के साथ देश से प्रेम भावना रखने का युवा नौजवानों को संदेश भी दिया। इस मौके पर मनू शर्मा,धर्मा पहलवान,राजेश जैन प्रिंस सोंधी,गौरव थापर, मयंक सूरी,दीपक सूरी, गौरव थापर मौजूद थे।