BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Raja Warring) के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. एक रैली के दौरान उन्होंने पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बूटा सिंह (Buta Singh) पर कथित तौर पर जाति सूचक टिप्पणी की थी. इस पर बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने आपत्ति जताई और कपूरथला जिले के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
अपनी शिकायत में, सरबजोत सिंह ने राजा वडिंग के बयान को ‘बेहद आपत्तिजनक और जातिवादी’ बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि राजा वडिंग का बयान न केवल गलत था, बल्कि यह ‘मजहबी सिख समुदाय’ से ताल्लुक रखने वाले एक नेता का सीधा अपमान भी था. उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा।

राजा वडिंग ने जानबूझकर अपमानजनक संदर्भ में ‘ब्लैक सिख’ शब्द का इस्तेमाल किया. यह स्पष्ट रूप से ‘बॉडी शेमिंग’ की तरह है. इन टिप्पणियों से राज्य में जाति-आधारित तनाव भड़कने की आशंका है. ये टिप्पणियां एक ऐसे राष्ट्रीय नेता की विरासत का अपमान करती हैं, जिन्होंने देश की विशिष्ट सेवा की.