BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

एसएसपी बोले- 4 लोग गिरफ्तार किए, 50 सिलेंडर बरामद SSP संदीप मलिक ने कहा- हमें शिकायतें मिली थी कि उक्त जगह पर गैस की चोरी होती है। अवैध तौर पर काला बाजारी की जाती है। मामले में हमने दो एफआईआर दर्ज किए गए हैं। जिसमें एक एक्सीडेंट की एफआईआर है और साथ ही साथ दूसरी एफआईआर अवैध रूप से गैस भरे जाने और अवैध गतिविधि करने की है।दोनों केसों में होशियारपुर के गांव राम नगर टोहा के रहने वाले सुखचैन सिंह सुक्खा (घटनास्थल से कुछ दूरी पर घर है), होशियारपुर-जालंधर से सटे गांव के रहने वाले अवतार सिंह

मट्टी, जालंधर के रहने वाले रमेश कुमार और राज कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपियों से पुलिस ने करीब 50 से ज्यादा सिलेंडर, 8 ड्रम ऑयल, गैग ट्रांसफर करने वाली पाइपें सहित अन्य सामान सामने आया है।

“पंजाब के होशियारपुर जिले के मंडियाला में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। शुरू में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार रात तक 5 लोगों की मौत हो गई। आज सुबह 2 और घायलों ने दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों की संख्या 7 हो गई।

“मरने वालों में जसविंदर कौर और उनके पति मनजीत सिंह, आराधना वर्मा और उनके पति धर्मेंद्र वर्मा, विजय (मध्य प्रदेश, ग्वालियर), सुखजीत सिंह और बलवंत राय वर्मा शामिल हैं। बलवंत राय मेडिकल स्टोर चलाते थे।”