BURNING NEWS✍️
कटरा में मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचते हैं। ऐसे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अकसर वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई-नई सुविधाएं प्रदान करता है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी न हो। अब श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार मां वैष्णो देवी कटरा तक जाने के लिए रैपिडो सेवा शुरू कर दी गई है। इसके चलते अब श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन करने में और आसानी होगी। जानकारी के अनुसार उक्त रैपिडो सेवा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाणगंगा के रूट पर उपलब्ध है।
अगर रेट की बात करें तो श्रद्धालुओं को बहुत ही कम पैसे में उक्त सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस रैपिडो सेवा में बाइक, ऑटो और कार के माध्यम से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी भवन तक यात्रा कर सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक राइड 35 रुपये, ऑटो राइड 91 रुपये, कार राइड 156 रुपये और प्रीमियम कार राइड 176 रुपये के आसपास होगी। इस सुविधा के शुरू होने से अब श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन करने में और आसानी होगी।