BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब में एक बार फिर से कबड्डी खिलाड़ी की गोलिया मारकर हत्या कर दी गई है, ये हत्या उस समय हुई जब कबड्डी खिलाडी जुगराज सिंह अपने गाँव भोआ बटाला में दो साथियों के साथ रात के समय सैर कर रहे थे कि तभी वहा तीन हमलावार आएं जिन्होंने आते ही गोलियाँ चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद कबड्डी खिलाड़ी जुगराज सहित एक अन्य की मौत हो गई। जबकि तीसरा घायल है। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई कबड्डी का खिलाड़ी था जो रोज़ाना रात को गाँव में सैर करता था। जबकि आरोपी गोलियाँ चलाकर मौके से फरार हो गए। जुगराज सिंह की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी।