BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
नौकरी की तलाश में आई लड़की के साथ जालंधर की कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने लड़की से अपने एक दोस्त के साथ रेप किया। आरोप मोहाली की युवती ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पर लगाए। युवती का कहना है कि रिजॉर्ट के कमरे में ले जाकर उसका रेप किया गया। फिर उसे 2 हजार रुपए देकर धमकाकर भगा दिया गया। उसने पुलिस को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर SSP को शिकायत के बाद FIR दर्ज हुई।
यह पूरा मामला तब सामने आया, जब कंस्ट्रक्शन कंपनी मालिक जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचा। यहां उसने दावा किया कि रिजॉर्ट के कमरे में सिर्फ 15 मिनट के लिए रुके थे। वहां कोई रेप नहीं हुआ। युवती की सिलेक्शन नहीं हुई तो अब वह इस तरह के आरोप लगा रही है। ये हनीट्रैप की साजिश है। हालांकि हाईकोर्ट ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उसे जमानत देने से इनकार कर दिया।
मोहाली में रह रही, एप पर नौकरी के लिए अप्लाई किया:
युवती ने बताया कि वह मूल रूप से पंजाब के मानसा की रहने वाली है। अब वह मोहाली में रह रही है। वह ग्रेजुएट है। उसने वर्क इंडिया ऐप पर एक कंपनी में मैनेजर पद का विज्ञापन देखा। वह नौकरी की तलाश में थी। इसलिए 23 दिसंबर 2025 को उसने नौकरी के लिए अप्लाई कर दिया। अप्लाई करते ही उसी दिन उसका ऑनलाइन इंटरव्यू लेकर उसकी सिलेक्शन कर ली गई।
जॉइनिंग लेटर के लिए फगवाड़ा के रिजॉर्ट में बुलाया:
युवती ने कहा कि सिलेक्शन होने के तुरंत बाद उसी दिन उसे जॉइनिंग लेटर लेने के लिए फगवाड़ा के एक रिजॉर्ट में बुलाया गया। जब वह रिजॉर्ट में पहुंची तो 2 लोग वहां मौजूद थे। जिनमें इंटरव्यू लेने वाला जालंधर का सचिन ग्रोवर और उसका साथी राहुल राय शामिल हैं। उनसे मिलने के बाद उसने जॉइनिंग लेटर मांगा। मगर, वह कोई न कोई बहाना लगाकर लेटर देने में देरी करते रहे।
कमरे में ले जाकर रेप किया, धमकाकर भगाया:
इसके बाद आरोपी उसे रिजॉर्ट के कमरे में ले गए। वहां उसके साथ रेप किया गया। रेप करने के बाद आरोपियों ने उसे कहा कि यह बात किसी को बतानी नहीं है, वरना उसे जॉइनिंग लेटर नहीं देंगे। वहीं उसकी जान-माल का भी नुकसान कर देंगे। युवती ने कहा कि वह उनकी बातें सुनकर काफी डर गई थी और वहां से सीधे अपने घर मानसा पहुंच गई।