BURNING NEWS✍️

पंजाब की मानसा जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद पादरी बजिंदर सिंह को भरतपुर पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बजिंदर सिंह पर आरोप है कि वह गरीबों को पैसे देकर धर्मांतरण कराता था और उसे विदेश से फंडिंग मिलती थी। पुलिस ने इस मामले में 12 फरवरी को एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद विदेशों से फंडिंग ओर धर्मांतरण के मामले में राजस्थान पुलिस ने पास्टर से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।