BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
सख़्त रवैये वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर से बड़ा फ़ैसला लिया है, उन्होंने 12 देशों के नागरिकों को अमेरिका में वीजा देने पर रोक लगा दी है, जिससे बैन हुए देशों में हड़कंप मच गया है। ट्रंप के इस फैसले को अमेरिका के नागरिक सही बता रहे है। यह आदेश 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित करता है. ये देश हैं-
जिनमें अफ़ग़ानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन. साथ ही, यह दूसरे सात देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश को आंशिक रूप से सीमित किया गया है.