BURNING NEWS✍️
RCB ने एक ऑफिशियल नोट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है, ‘हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से काफी दुखी हैं, जिसमें टीम के आज दोपहर में यहां आने के बाद पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई है. सभी की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. आरसीबी इस घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद हमने अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें’.
अत्यंत शर्मनाक
बीसीसीआई और कर्नाटक सरकार का निकम्मापन….
सैकड़ों लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड रहे हैं और 11 लोगों की मौत की खबर आ रही है लेकिन ना हि विक्ट्री परेड को स्थगित किया गया और कांग्रेस के मंत्री और बीसीसीआई के अधिकारी हसंते हुए फोटो सेशन करवा रहे हैं मौत की खबर के बीच भी विक्टरी परेड को रोका नहीं गया।