BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

भगवान बालाजी का जालंधर में होने वाला धार्मिक कार्यक्रम रात को पुलिस ने रोक दिया, पुलिस ने साईं दास स्कूल में जहां बालाजी का धार्मिक कार्यक्रम होने वाला था वही पहुंच किसी को टैंट नहीं लगाने दिया ओर ना ही सजावट करने दी जिसके विरोध में सुबह पुलिस प्रशासन की इस कारवाई के विरोध में जालंधर के हिंदू संगठनों ने सुबह साई दास स्कूल में इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ एकजुट होने का समय तय किया है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि पुलिस किसी एक नेता को ख़ुश करने के लिए प्रभु बालाजी का कार्यक्रम नहीं होने दे रही। वहीं पुलिस के इस कार्यक्रम को रेंकने की सूचना पाने के बाद पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी पहुँचे जिन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम होकर रहेगा जिन्होंने सारे हिंदू समाज को जालंधर के साईं दास स्कूल ग्राउंड में सुबह इकट्ठा होने की मांग की है। शीतल ने कहा कि प्रभु के लगे बोर्डों को भी फाड़कर उतारा गया था।