BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत जहां हर इंसान जो पर्यावरण से प्यार करता है पेड़ पौधे लगाने में लगा है ताकि सृष्टि में पर्यावरण अच्छा रहे, इसी बीच जालंधर में लंबे समय से अपनी सेवाएँ देने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जगमोहन सिंह ने आज

जालंधर के मॉडल टाउन स्थित शिवानी पार्क में मॉडल टाउन मार्केट के अध्यक्ष राजीव दुग्गल के साथ पौधारोपण किया । वहीं उन्होंने लोगों से भी पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर डॉ संदीप, समाज सेवक राजिंदर कुमार राजा, गगन, शिवम, प्रभजोत सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी हाजिर थे ।