BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर वेस्ट में एक बार फिर से गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है जिसमें भार्गव कैंप के रहने वाले कुंगरी के दोनों बेटों पर जहां तेज़धार हथियार से हमला किया गया वही कुंगरी के साले के इकलौते बेटे की हत्या कर दी गई है। मृत्क की पहचान वरूण के रूप में हुई है जबकि कुंगरी के बेटे विशाल ओर उसका दूसरा भाई निजी अस्पताल में भर्ती हैँ बताया जा रहा है कि कुंगरी के बेटे अपने रिश्तेदार वरूण के साथ भार्गव कैंप में किसी दोस्त की लड़ाई में गए थे जहां पहले से खड़े हथियारबंद युवकों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई।