BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

लुधियाना में कांग्रेस नेता भारत भूषण आशू की करारी हार के बाद भाजपा के कदवार नेता सुशील रिंकू ने बयान जारी कर हार का ठीकरा जालंधर के सांसद चरणजीत चन्नी के सिर फोड़ा है, हालाँकि सुशील रिंकू से पहले आशू की हार के बाद कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी कलह भी शुरू हो गया है पार्टी में बड़े नेताओं में किसी का मुँह किस तरफ़ तो किसी का किस तरफ़ देखने को मिल रहा है। भाजपा के सीनियर नेता सुशील रिंकू ने कहा चन्नी ही कांग्रेस पार्टी के आशू की हार के ज़िम्मेदार हैं जिन्हें इसकी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए उन्होंने कहा कि पंजाब में हुए दो उपचुनावों जिनमें जालंधर वेस्ट ओर अब लुधियाना वेस्ट के चुनावों के इंचार्ज चरणजीत चन्नी थे पर दोनों ही चुनावों में चन्नी को बुरी तरह मुँह की खानी पड़ी है,चाहे चन्नी पार्टी की इस हार की ज़िम्मेदारी खुद लेने को तैयार नहीं हैं पर चन्नी के मन को अच्छी बाती पता है कि वही पार्टी की डूबती नाव में आख़िरी कील ठोकने का काम कर रहे है, वही हार से दुखी होकर भारत भूषण आशू ने अपने पद से भी इस्तीफ़ा दे दिया है।