BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

नाजायज कालोनियां काटने वाले कांग्रेसी नेता की शह पर नाजायज मार्केट बनाकर उसका निर्माण किया जा रहा है। जालंधर वेस्ट के सिद्धार्थ नगर बूटा मंडी स्वामी लाल जी आश्रम के साथ वाली गली में एक बिज़नेस मैन ने 5 दुकानें बनाकर जहां नगर निगम को चूना लगाया है वहीं इन दुकानों की दो सप्ताह पहले शिकायत भी हुई थी जिनका काम रुकवा दिया गया पर आज सरकारी छुट्टी का फ़ायदा उठाकर उक्त दुकानों का लैंटर डालने की तैयारी की जा रही है। हालाँकि इस जगह के कोई काग़ज़ात भी नहीं हैं पर इसके बावजूद इस जगह पर दुकानें कैसे बन गई ये हैरानी की बात है। ये सारी दुकानें इलाके के कांग्रेसी नेता की शह पर बन रही हैं जो खुद भी नाजायज कालोनियां काटकर नगर निगम को करोड़ों का चूना लगा चुका है।