BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA राजनीति संरक्षण में पलने वाले जालंधर के जालसाज़ बुकीज ने जालंधर का नाम रोशन कर दिया है,दूसरे राज्य में महादेव एप ने जहां करीब 15 हजार करोड़ का घोटाला किया था वहीं जालंधर के इस बुकीज ने Betamoto App बनाकर लोगों को खूब लूटा है, हर सोमवार को सट्टे की आईडी का हिसाब करके ग्राहकों को खूब लूटने के बाद करोड़पति बने इस बुकीज ने अब आशियाना साउथ अफ़्रीका में बना लिया है जो कुछ समय पहले श्रीलंका में रह रहा था, बताया जा रहा है कि इस ज अक्षर के बुकीज को राजनीति का संरक्षण भी है जो उनकी शह पर शहर में कुछ गुंडों के दम पर मोटी कलेक्शन कर रहा है, मैच हरनेवाले अगर पैसे देने में आनाकानी करे तो उनको गुंडों से फोन करवा कर पैसे लिए जाते हैं, वहीं महादेव एप घोटाले के बाद कई लोगों से ईडी पूछताछ कर रही है ओर कई जेल में है पर हैरान करने वाली बात है कि जालंधर का बुकीज अपनी एप तैयार कर बैठा है जिसके सारे सबूत ओर रिकार्डिंग व पैसे के लेन देन सहित मैचों के संदेश हमारे पास मौजूद है। इस बुकीज की परतें रोज़ाना खोलने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ हमारी टीमें काम कर रही है जो जल्द ही जांच एजेंसियाँ इसके काले कारनामों का चिट्ठा सामने लाएगी।