BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर के रहने वाले एक सट्टेबाज़ ने कई युवाओं को सट्टे के दलदल में धकेल कर खुद को तो करोड़पति कर लिया है पर दूसरे के घरों में चिराग़ तक बुझा दिए है। शहर के पाश इलाके सेंट्रल टाउन में रहने वाले सट्टेबाज जो कभी साउथ अफ़्रीका तो कभी श्रीलंका जाता रहता है ने युवा पीढ़ी को क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगवाने की लत लगाकर उनकी जमा पूंजी लूट ली युवा जितना कमाते हैं उससे ज़्यादा सट्टे में हार रहे हैं ओर अंत में मौत को गले लगाते हैं,मौत के बाद परिवार भी सट्टे की बदनामी के कारण किसी को कुछ बता नहीं पाते,जो आवाज उठाते हैं उनको बदमाशों से फोन करवाकर दबा दिया जाता है, उक्त सट्टेबाज पर जालंधर होशियारपुर सहित कई शहरों में पर्चे दर्ज हैं पर बावजूद इसके वो शहर में पुलिस की नाक तले गंदे धंधो को अंजाम दे रहा है, सूत्रों के अनुसार एक नेता की शह पर इन दिनों सट्टेबाज़ कई लोगों से जबरन जुएँ की वसूली भी कर चुकी है, इस नेता के चेहरे को भी बेनक़ाब किया जाएगा, एक पीड़ित ने बताया कि लाखों रूपए उससे जुएँ की लत लगाकर ले लिए गए पर आवाज़ उठाता है तो दबाई जाती है, अगर पुलिस इसकी प्रापटी गाड़ियों ओर पासपोर्ट की डिटेल खँगाले तो कोई अहम ख़ुलासे हो सकते है,इस सट्टेबाज़ के पास सकारपियो N फारचूनर सहित कई लग्ज़री गाड़ियाँ भी है।