पंजाब में थाने की महिला इंस्पेक्टर के साथ रेप,तीन बार करवाया गर्भपात
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब में थाने की महिला इंस्पेक्टर के साथ कई बार रेप किया गया है इतना ही नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बनाकर वायरल करनेवाली धमकी दी, इतना ही नहीं आरोपी ने महिला पुलिस इंस्पेक्टर का तीन हार गर्भपात भी करवाया। मामला पंजाब के लुधियाना देहाती से थाना दाखा का है जहां महिला इंस्पेक्टर से कई बार रेप किया गया, महिला इंस्पेक्टर कमिश्नरेट में तैनात है, महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि उसकी शादी के बाद आरोपी साहिबमीत पुत्र वरिंदरपाल निवासी फिरोजपुर रोड माडल टाउन लुधियाना2023 में उसे मिला था जिसने किसी काम के लिए उसे चाय पर बुलाया ओर नशीली चीज़ पिलाकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली जो दिखाकर उसके साथ तीन साल बलात्कार किया ओर जबरन उसका तलाक़ भी करवा दिया। जिसके बाद महिला ने शादी करने का कहा तो वो मुकर गया ओर तीन बार उसका गर्भपात भी करवाया। पुलिस ने महिला इंस्पेक्टर के बयानों पर साहिबमीत के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर दिया है जो अब फरार है, सूत्रों के अनुसार बलात्कार करने वाला भी पुलिस मुलाजिम ही है जिसकी जांच की जा रही है।