BURNING NEWS✍️ लुधियाना में युवक ने चलती स्कॉर्पियो में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली लगने के बाद कार बेकाबू होकर जीटी रोड पर लगे साइन बोर्ड के पोल से जा टकराई।" राहगीरों ने गाड़ी क्षतिग्रस्त देखी तो ड्राइवर सीट पर युवक खून से लथपथ बेसुध हालत में पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। राहगीरों ने युवक को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।" मृतक की पहचान गांव दाखा निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है। जसप्रीत ने लव मैरिज करवाई थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। यह घटना उस समय हुई जब जसप्रीत सिंह अपने गांव दाखा से लुधियाना जा रहा था। जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड कर्मचारी हैं और वह तीन भाई बहन हैं। जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा ने करीब 6 साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद उसी की एक बेटी हुई, जो अभी 4 साल की है। इसी बीच जब वह शाम करीब 5 बजे जीटी रोड पर हवेली के पास पहुंचा, यहां पर वह स्कॉर्पियो में फोन पर जो-जोर से बात रहा था। फिर अचानक कार को तेज स्पीड में कर लिया और लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली।