नेता का नाम लेकर पंजाब पुलिस के एएसआई ने मारी नहर में छलांग
फिरोजपुर के मखू थाने में तैनात ASI ने नहर में छलांग लगा दी। कूदने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें महिला समेत सात लोगों के नाम का जिक्र किया। ASI ने कहा मेरी पत्नी ने हाल ही में बटाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-11 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
चुनाव के दौरान विरोधी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के भाई ने एक महिला के साथ कथित ऑडियो यूट्यूब पर वायरल कर दी। इसके बाद गलत शिकायत दर्ज करवाई और फिर शिकायत वापस लेने के लिए 30 से 35 लाख रुपए की मांग की।
इससे मुझे गहरा मानसिक आघात पहुंचा और मेरी काफी बदनामी हुई। ASI गुरदियाल सिंह बटाला के रहने वाले थे। मामले में एसपी (डी) मनजीत सिंह ने बताया कि गुरदियाल सिंह की पत्नी सरबजीत कौर के बयान के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नहर में ASI की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया है।
बच्चे विदेश में रहते रहते हैं: वीडियो में ASI ने कहा मैं गुरदियाल सिंह पुत्र लाल सिंह मुरगी मोहल्ला बटाला जिला गुरदासपुर का रहने वाला हूं। मैं बतौर एएसआई मक्खू 112 हेल्पलाइन जिला फिरोजपुर में ड्यूटी करता हूं। मैं 1992 का शादीशुदा हूं। मेरी घरवाली के तीन बच्चे हैं। बच्चे विदेश में रहते हैं।"
ऑडियो-वीडियो यूट्यूब पर डाला:
ASI ने आगे कहा- मेरी पत्नी सुरजीत कौर ने पिछले दिनों वार्ड नंबर-11 मुरगी मोहल्ला बटाला से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन उसके मुकाबले रमनदीप सिंह ने भी आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था। चुनाव से करीब 4 या 5 दिन पहले किसी महिला के साथ रमनदीप के भाई अमनदीप ने एक महिला के साथ वीडियो-ऑडियो बनाकर यूट्यूब पर डाल दी थी। जिस कारण मुझे काफी धक्का लगा था।