जालंधर में दोहरे हत्या कांड के आरोपी का एंकाउंटर,पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह,डीसीपी ढिल्लों ने किया लीड
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी का एंकाउंटर किया है, पुलिस ने कत्ल के बाद कत्ल के आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस जब दूसरे आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद उसकी टांग पर गोली लग गई। जिसके बाद वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा। पैर से खून निकलते वक्त हुए दर्द से कराहते हुए जमीन पर पड़ा दिखा। आरोपी ने एक महीने पहले साथियों सहित न्यू दशमेश नगर में दो युवकों को गोली मारकर उनका कत्ल किया था जिसके बाद आरोपी गुल्लू फरार था। सूचना के बाद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह,डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुँचे।
पुलिस के मुताबिक जालंधर के वेस्ट इलाके में स्थित तिलक नगर में एक महीने पहले सिमरनजीत सिंह(24) और सौरभ (23) का कुछ युवकों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। इस दौरान दोनों को गोलियां मारी गई थी। सिमरनजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सौरभ ने अस्पताल में दम तोड़ा था। इस दौरान गुल्लू नाम का एक बदमाश भी घायल हुआ था।