BURNING NEWS✍️
फिरौती के पैसे लेने आए चार शूटरों को पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया जबकि एक गंभीर घायल है। देर रात गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के पांच शूटरों का एनकाउंटर कर दिया। बताया जा रहा है कि नांदल गैंग के चार शूटर इस एनकाउंटर में ढेर हो गए, जबकि पांचवां घायल हो गया। घटना देर रात की बताई जा रही है। एनकाउंटर कहां हुआ, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
देर रात एक इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इस एनकाउंटर में गैंग के चार शूटरों के मारे जाने की प्रारंभिक सूचना है, जबकि पांचवें शूटर को गोली लगने के कारण पुलिस टीम गंभीर हालत में अस्पताल ले जा रही है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत मेदांता अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी है।*