BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है, जिसके बाद पुलिस हत्या करने वालों को भी क़ाबू किया है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में लगी है। घटना जालंधर के करतारपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या कर दी गई। ये घटना करतारपुर के गांव काला बाहिया की बताई जा रही है। जांच के लिए थाना करतारपुर की पुलिस और देहात पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि 11 मरले के प्लांट में व्यक्ति अपना मकान बना रहा था जो वहाँ एक अन्य आदमी पहुँचा जिसमें उसी प्लाट में डेढ़ मरले में अपना हक़ बताया जो मालिक के द्वारा विरोध करने पर दो लोगों की हत्या कर दी गई।
वारदात के बाद पुलिस ने कुछ हमलावरों को हिरासत में भी लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर शाम की है। दोनों पक्षों के बीच पिछले काफी समय से ये विवाद चल रहा था।