Breaking
चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे AAP नेता की गोलियाँ मारकर हत्या
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे आप नेता को गोली मार दी गई है, जिसमें उसकी मौक़े पर मौत हो गई। घटना पंजाब के खन्ना की है जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह डीसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम को … Read more
Rajesh Sharma
9 Sep 2024 • 2 min read • 1,873 views
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे आप नेता को गोली मार दी गई है, जिसमें उसकी मौक़े पर मौत हो गई। घटना पंजाब के खन्ना की है जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह डीसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम को डीसी जब अपने खेत से घर लौट रहे थे, तब अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। लहूलुहान हालत में तरलोचन गांव की सड़क किनारे गिर गए। इसके बाद उनका बेटा गांव के लोगों के साथ उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने डीसी को मृत घोषित कर दिया।
चुनाव लड़ने की थी तैयारी
जानकारी के अनुसार, तरलोचन सिंह ने पिछली बार गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कुछ समय पहले वह AAP में शामिल हो गए। इसके बाद पार्टी ने उन्हें किसान विंग का अध्यक्ष बना दिया। अब तरलोचन सिंह फिर से गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सोमवार शाम को उनकी हत्या कर दी गई। तरलोचन के बेटे हरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि उनके पिता सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े मिले थे। उन्हें किसी ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि किसी रंजिश के चलते उनके पिता कि हत्या की गई है।