BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में अपहरण हुए एनआरआई की हत्या कर दी गई है हालाँकि पुलिस ने कुछ ही समय में हत्यारे गिरफ़्तार कर लिए है, जालंधर देहात के नकोदर के गांव कंग साहबू से किडनेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एनआरआई मोहिन्द्र सिंह की हत्या की गई। सूत्रों के अनुसार बुर्जुग एनआरआई मोहिन्द्र सिंह की तेजधार हथियार से हत्या करने के बाद उसकी लाश मोगा की नहर में फेंक दी गई। एसएसपी खख ने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर शव बरामद करने के लिए पुलिस टीम मोगा रवाना हो गई है।

इस मामले को लेकर जल्द पुलिस प्रेस वार्ता कर सकती है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ ही आरोपियों के कब्जे से गाड़ी भी बरामद कर ली है। एनआरआई मोहिन्द्र सिंह के किडनेप और हत्यारोपी युवक के परिजनों के नज़दीकी संबंधो की जांच की जा रही है।

बता दें कि बीते दिन शाम करीब 6 बजे जालंधर नकोदर हाईवे पर गांव कंग साहबू के पास पहुंचे तो दो अज्ञात लोगों ने अपनी कार (पीबी-08- एक्यू-3878) में मोहिंदर सिंह का अपहरण कर लिया और वहां से फरार हो गए थे।