चंडीगढ़, (23 सितंबर) : पंजाब में मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, पंजाब सरकार ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन जारी की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस वचनबद्धता को सख्ती से आगे बढ़ाने के …
चंडीगढ़, (23 सितंबर) : पंजाब में मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, पंजाब सरकार ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन जारी की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस वचनबद्धता को सख्ती से आगे बढ़ाने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी एंटी करप्शन एक्शन लाइन के व्हाट्सएप नंबर 9501 200 200 एवं टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 जारी किया गया।
अगर कोई अधिकारी आपसे सरकारी फीस से अधिक पैसे मांगता है तो आप आडियो या वीडियो बनाकर 9501-200-200 नंबर पर शिकायत भेज सकतें है। पंजाब सरकार की तरफ से समय-समय पर पंजाबवासियों को अपील की जाती है कि वह भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर बिना किसी भय के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं ताकि भ्रष्टाचारी मुक्त पंजाब का सपना पूरा किया जा सके।
पंजाब सरकार शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के तहत अब तक 702 गिरफ्तारियां की गईं एवं आगे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी। भ्रष्ट लोगों को नियंत्रित करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो भी अहम भूमिका निभा रही है। पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश भर में भ्रष्टाचार को रोकने संबंधी सेमिनार, वर्कशाप भी करवाई जा रही हैं ताकि आम लोगों को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के बारे में जागरूक किया जा सके।
Share this story
✍ Reporter · Burning News
Rajesh Sharma
The Voice of Truth
Rajesh Sharma is a senior reporter at Burning News, covering Punjab, crime, politics and breaking news — bringing readers fast, factual and fearless ground reporting from across the region.