BURNING NEWS✍️RAJEH SHARMA

जालंधर में प्राईवेट स्कूल में बिजली का काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई है, जिसके बाद युवक की मौत को दबाने में स्कूल प्रबंधक ओर पुलिस वाले लग गए है। मृतक के परिवार वालों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया जिसके बाद में थाने में भी पुलिस के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। मृतक युवक राजन निवासी नागरा इलाक़े में रहने वाला है जो कि काला सिंघा रोड पर स्थित दर्शन एकेडमी में रविवार को बिजली का काम कर रहा था । मृतक के परिजनों बताया कि राजन को स्कूल वालों ने ज़बरदस्ती सरकारी खंबे पर चढ़ा दिया जिसके वहाँ करंट लग गया।  बताया जा रहा है कि वहाँ स्कूली लापरवाही के कारण बिजली कर्मी को करंट लग गया जिसे किसी ने समय पर देखरेख ना की तो उसकी वहीं मौत हो गई।