BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

फर्जी डिग्री बनानेवाले गिरोह में शामिल जालंधर के GUJRAL ट्रैवेल एजेंट के मालिक से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं जिसमें उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ जालंधर के कई एजेंट इस धंधे में

संलिप्त है। सन्नी गुजराल को पुलिस ने पहले उसके  लाईसेंस के नाम पर क़ाबू कर लिया था जिसकी अदालत में ज़मानत हुई तो सुबह जालंधर हाईट्स चौकी की पुलिस ने उसे क़ाबू कर लिया। पुलिस ने कुछ दिन पहले नक़ली दस्तावेज बनाने वाले गिरोह को पकड़ा था जिसमें कई ट्रैवेल एजेंटों के नाम सामने आए थे जो नकली डिग्री बैंक स्टेटमेंट ओर कई नकली दस्तावेज लगाकर लोगों के वीजे लगाते थे सन्नी ने पूछताछ में बताया कि वो नकली डिग्री लगाकर काम करता था पर उसके साथ जालंधर के कई ओर ट्रैवेल एजेंट भी इस धंधे में शामिल है बस स्टैंड के नज़दीक एक छोटी बारादरी में ऐसे एजेंट हैं जिनको पुलिस गिरफ़्तार करने की तैयारी में है।