BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

बस्ती शेख में कांग्रेस के उम्मीदवार लक्की मक्कड़ को इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान भारी समर्थन मिल रहा है, पिछले लंबे समय से इस वार्ड में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हीलजीत रहे हैं इस बीच चरणजीत सिंह उर्फ़ लक्की मक्कड़ जो पहले से ही इस इलाके में रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं ने जैसे ही वार्ड नंबर 50 में डोर टू डोर प्रचार किया तो लोगों का उत्साह देखने लायक़ था। लक्की मक्कड़ ने इलाके के लोगों से उन्हें वोट देकर जिताकर इलाके में लोगों की सेवा करने का मौक़ा देने की माँग की । उन्होंने कहा कि इलाक़े में विकास कार्यों को शिखर तक पहुँचाने में हर संभव मदद करेंगे।