दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारी ये उम्मीदवार
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सीएम आतिशी के ख़िलाफ़ उम्मीदवार उतारने के लिए कांग्रेस ने काफ़ी सोच विचार के बाद उम्मीदवार मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने आतिशी के खिलाफ चुनावों में अलका लांबा को टिकट देकर मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में …
Rajesh Sharma3 Jan 2025 • 2 min read • 2,089 views
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सीएम आतिशी के ख़िलाफ़ उम्मीदवार उतारने के लिए कांग्रेस ने काफ़ी सोच विचार के बाद उम्मीदवार मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने आतिशी के खिलाफ चुनावों में अलका लांबा को टिकट देकर मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि अलका लांबा को कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा गया है।
दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अलका लांबा को आतिशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर अलका के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। मौजूदा समय में आतिशी कालकाजी से विधायक हैं। वह पार्टी की प्रमुख महिला चेहरा हैं।
कांग्रेस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधान सभा के आगामी आम चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। अलका लांबा ने नए साल पर कालकाजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद से ही अटकलें लगने लगी थी कि वह यहां से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
Share this story
✍ Reporter · Burning News
Rajesh Sharma
The Voice of Truth
Rajesh Sharma is a senior reporter at Burning News, covering Punjab, crime, politics and breaking news — bringing readers fast, factual and fearless ground reporting from across the region.