BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को ग़लत तरीक़े से इस्तेमाल करके ऊपर से पुलिस को शिकायत देने से इंकार करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति पर हमला हुआ जिसके बाद उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से
सीधी गोलियाँ चलाई जबकि हमलावार हवा में चली एक गोली से ही भाग गए थ पर उसके बाद कार सवार ने अपनी रिवाल्वर से गली में सीधी गोलियाँ चला दी अगर गली में कोई राहगीर होता तो उसका जानी नुक़सान हो सकता था वहीं थाना आठ के इंस्पेक्टर की लापरवाही तब देखने को मिली जब उन्होंने ये कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि अभी कोई शिकायत नहीं आई जबकि गली में अपनी लाईसेंसी रिवॉल्वर से सीधी गोलियाँ चलाना कहाँ तक जायज़ है, बजाएँ लापरवाह लाईंसेंस धारक का रिवाल्वर ज़ब्त करने के इंस्पेक्टर ने शिकायत ना होने का दावा कर दिया। ये पूरा मामला जालंधर के थाना आठ के अंतर्गत आते शहीद बाबा दीप सिंह नगर में शुक्रवार शाम का है। हमले के दौरान कार सवार ने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से एक हवाई फायर तो तीन सीधे फायर कर दिए गनीमत रही कि हादसे के दौरान किसी का कोई जानी नुकसान हुआ लेकिन वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी सूचना इलाके के लोगों ने थाना आठ की पुलिस को दी और पुलिस जांच में जुट गई।
शहीद बाबा दीप सिंह नगर जसविंदर सिंह ने बताया कि उसकी धोगड़ी रोड़ पर पाइप फिटिंग की दुकान है। वह शुक्रवार को दुकान से काम खत्म करने के बाद वापस घर लौट रहा था कि वह शहीद बाबा दीप सिंह नगर के पास पहुंचा तो तीन बाइक सवार युवक उसके पीछे लग गए। उसने सोचा कि वह किसी के घर में जा रहे है। वह घर की गली में दाखिल होने लगा तो उन्होंने बाइक उसकी गाड़ी के आगे लगा दी। उसने कार का शीशा खोल युवकों का विरोध किया तो तीनों तेजधार हथियार निकाल कर उस पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसे देख उसने अपने बचाव के लिए बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से चार हवाई फायर दिए। हवा में गोली चलते देख आरोपित वहां से भाग और उस पर हमले की वीडियो गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी सूचना उन्होंने थाना आठ की पुलिस को दी और सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना आठ के प्रभारी गुरमुख सिंह जांच में जुट गए। थाना प्रभारी गुरमुख सिंह देओल ने बताया कि गोली चलने यह सूचना मिली थी उन्होंने मौके पर पहुंच जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।