BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करने गई जालंधर की महिला ने अपना सब कुछ तयाग करके साध्वी बनने का ऐलान किया है, जिन्होंने अपने बेटे को सारा कारोबार सौंप दिया है। जालंधर के सिल्वर हाईट्स में रहने वाली आनंत गिरी ने अब प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान साध्वी बनने का ऐलान किया है। जालंधर में उनका परफ्यूम का कारोबार है, जिसे उन्होंने अपने बेटे को सौंप दिया है। साथ ही घर की पूरी जिम्मेदारी भी उन्होंने अपने बेटे को ही सौंप दी है। इसके बाद वह प्रयागराज जाकर पूरी तरह अध्यात्म में लीन हो गईं। उन्होंने श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चरणाश्रित गिरि जी महाराज का सानिध्य पाया है। अब वह महाकुंभ में लोगों को स्वर योग साधना की शिक्षा दे रही हैं।
पति की मौत के बाद चुना अध्यात्म का रास्ता
इन 50 वर्षीय महिला का नाम श्वेता चोपड़ा है, जो अब अनंता गिरि बन चुकी हैं। वह जालंधर की सिल्वर हाइट्स कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनका विवाह 1996 में परफ्यूम कारोबारी से हुआ था, जिससे उनका एक बेटा हुआ। साल 2012 में नशे से उनके पति की मौत हो गई।