BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

दुकान में आए ग्राहक के साथ हुई मामूली बहस के बाद सुबह युवकों ने पूरी दुकान ही तोड़ डाली। घटना जालंधर के थाना भार्गव कैंप में सहज गार्मेंट की दुकान की है जहां पर 10 से 15 युवकों द्वारा हमला किया गया। इस दौरान युवकों द्वारा दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की गई और

दुकानदार को घायल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार भार्गव कैंप मार्किट में कपड़े की दुकान पर हमलावरों द्वारा तेजधार हथियारों से बाप-बेटे पर हमला कर दिया।

हादसे में घायल बाप-बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। हमले की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमले की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। झगड़े की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप के पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पीड़ित ने आरोप लगाए है कि हमलावार नशे के आदी है। आज हमलावारों द्वारा दुकान पर आकर जमकर तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद वह तिजौरी से 60 से 70 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं पीड़ित का कहना है कि तोड़फोड़ में उसका 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।