BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

अमेरिका में अवैध तरीक़े से घुसे भारतीयों को वापिस भारत भेजा गया है जिनमें पंजाब के क़रीब 67 युवक शामिल हैं वहीं वापिस आने वाले युवकों ने बताया कि ट्रैवेल एजेंट ने हवाई जहाज़ से अमेरिका भेजने का वायदा किया था पर बाद में 30 दिन जंगलों में घूमते रहे। एजेंट ने पहले इटली या दुबई के ज़रिए जहाज़ में भेजा वहीं बाद में आगे से 30 दिन जंगलों में घूमने के बाद आगे कैंप में पहुँचे तो उन्हें वापिस भेज दिया गया।

अमेरिका से निर्वासित इन अवैध भारतीय प्रवासियों में 67 पंजाब से और 30 से अधिक हरियाणा के रहने वाले हैं. अन्य गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के हैं. अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीयों का यह दूसरा ऐसा जत्था है, जिसे ट्रंप प्रशासन द्वारा डिपोर्ट किया गया है.