BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

अमेरिका भेजने वाले ट्रैवेल एजेंटों ने किस तरीक़े से अपना जाल फैलाया है इसका जीता जागता सबूत उस समय मिला जब अमेरिका से वापिस आएं युवकों में दो क़ातिल भी थे। पंजाब में कत्ल करके भागे दो चचेरे भाइयों को अमृतसर एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अब देखने वाली बात है कि उक्त दोनों युवकों ने अपना पासपोर्ट कैसे बनवाया ओर कैसे वो विदेश पहुँचे ओर किस ट्रैवेल एजेंट ने उन्हें भेजा। देर रात अमेरिका से वापिस आए जहाज़ में जाँच में पाया गया कि दो युवकों पर राजपुरा में कत्ल का पर्चा दर्ज है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहीं पर गिरफ्तार कर लिया। जिसे अब पटियाला पुलिस ने काबू कर लिया है। कत्ल करने वाले युवक के परिवार वालो ने बताया कि उन्होंने ट्रैवेल एजेंट को 1 करोड़ 20 लाख दिए थे ताकि अपराधी विदेश पहुँचे जाए।