Punjab
सीएम मान का एक्शन-पंजाब के 14 तहसीलदार ओर नायब तहसीलदार सस्पेंड
BURNING NEWS✍️ लंबे समय बाद संभवत: ऐसा हुआ है जब सरकार के आदेश न मानने वाले एक दर्जन से ज्यादा राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। काबिले गौर है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सामूहिक अवकाश लेने और रजिस्ट्री न करने वाले तहसीलदारों को आज शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का … Read more
Rajesh Sharma
4 Mar 2025 • 1 min read • 3,679 views
BURNING NEWS✍️
लंबे समय बाद संभवत: ऐसा हुआ है जब सरकार के आदेश न मानने वाले एक दर्जन से ज्यादा राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
काबिले गौर है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सामूहिक अवकाश लेने और रजिस्ट्री न करने वाले तहसीलदारों को आज शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का समय दिया था। बता दें कि निलंबित किए गए 14 तहसीलदारों ने सरकार का कहा नहीं माना और वे इस बात भी अड़े रहे कि वे काम तो करेंगे लेकर शुक्रवार तक रजिस्ट्री नहीं करेंगे।
तुरंत प्रभाव से किए गए निलंबित
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व अनुराग वर्मा ने सरकार का कहना न मानने वाले 14 राजस्व अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निंलबित कर दिया है। जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें मोगा जिले के बाघापुराणा के तहसीलदार गुरमुख सिंह और नायब तहसीलदार भीमसेन, स्मालसर के नायब तहसीलदार अमरजीत सिंह,