BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के बस्ती शेख जैना नगर में युवक के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुँच गई, पर जाँच में पता चला कि युवक का अपहरण नहीं हुआ बल्कि उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था घटना की जाँच में खुलासा हुआ कि मारुति जैन कार में जैना नगर गली नंबर पाँच में पुलिस ने एक युवक को लूट की वारदात करने के आरोप में काबू किया था जिसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चलाने वाले युवक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काबू किया गया। हालाँकि परिवार ने ये आरोप लगाया कि युवक का अपहरण हुआ पर जाँच में ऐसा कुछ नहीं सामने आया। जाँच में पता चला कि युवक लूट की वारदातों में शामिल है जिस पर पहले भी मामले दर्ज है। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी ने बताया कि अपहरण की कोई बात नहीं पुलिस पार्टी ने उसके सीसीटीवी के आधार पर काबू किया है जिसमें लूट की वारदात की गई थीं