BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
भार्गव कैंप इलाके में देर रात युवक के द्वारा सरेआम गोलियाँ चलाने की सूचना है, बताया जा रहा है कि गोलियाँ चलाने की सूचना पुलिस को देने गए लोगों को पुलिस ने वापिस भेज दिया ओर सुबह पकड़ने की बात कही। भार्गव कैंप के रहने वाले संदीप पाहवा ने बताया कि उनके पड़ोसी के घर एक युवक आया जो उनके घर की छत पर चढ़कर हवाई फायर करने लगा जिसने क़रीब चार गोलियाँ शराब के नशे में चलाई। जो गोली चलाने की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने कहा कि शराबी को सुबह पकड़ेंगे इस समय नही। जिसके बाद शिकायत करने वाले वापिस आ गए। घटना संबंधी संदीप पाहवा ने बताया कि आज पुलिस ने कारवाई ना की तो थाना का घेराव करेंगे।