BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब की मशहूर सिंगर के साथ इंडस्ट्री में ही धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सीएम मान से भी न्याय की मांग की है। “मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तू…’ और ‘बारिश की जाए…’ जैसे सुपरहिट गाने गाकर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आ चुकीं पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ फ्रॉड हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ थर्ड पार्टी कंपनियां और विशेष व्यक्ति उनके नाम पर फेक बिजनेस राइट्स बेच रहे हैं और लोगों को गुमराह कर फ्रॉड कर रहे हैं। सिंगर ने एक पोस्ट जारी कर लोगों को आगाह किया है कि उनके नाम से किए जा रहे फ्रॉड से सचेत रहें। साथ ही सुनंदा ने यह भी कहा है कि जिन लोगों को उनके नाम पर ठगा गया है, उसमें उनका कोई हाथ नहीं है। सिंगर ने फ्रॉड करने वाले लोगों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
1. बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट्स के दावों को झूठा बताया
पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा- मैं सभी व्यवसायिक सहयोगियों और सभी अपने समर्थकों को सूचित करना चाहती हूं कि कुछ व्यक्ति और संस्थाएं मेरे व्यवसायिक अनुबंधों (बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट्स) पर विशेष अधिकार होने का झूठा दावा कर रही हैं। ये दावे पूरी तरह झूठे, धोखाधड़ी वाले, अनधिकृत और कानूनी रूप से निराधार हैं।
“2. थर्ड पार्टी से किए लेन-देन में जिम्मेदार नहीं
मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं एक स्वतंत्र कलाकार हूं और मैंने किसी भी व्यक्ति या संस्था को अपने प्रोफेशनल असाइनमेंट, परफॉर्मेंसेज और कोलेबोरेशन पर विशेष अधिकार नहीं दिए हैं। मैं अनधिकृत व्यक्तियों या संस्थाओं के माध्यम से किए गए किसी भी लेन-देन के लिए जिम्मेदार नहीं रहूंगी।”